Skip to main content

भाग्य विधाता!!!

तुम क्या हो ये तुम्हे शायद पता नहीं।

एक पत्त्थर यदि किसी जुआरी को मिल जाए उसे ठोकर मिलेगी,

और वही चमकता पत्त्थर यदि किसी जौहरी को मिल जाए, उसे तराश के हीरा बना दे।
हो सकता है पारस भी बना दे।

बस मायने रखती है ये बात की आप किस संगत में हो।
A. समय गंवाने वाले नौसिखिओ की या सिर्फ हौंसले के बल पे दुनिया जीत लेने वालों की।

B. किसी के लिए अपने समय, अपने सपनों का चंद रुपयों के लिए सौदा करने वालों की, या अपनी काबिलियत को निखार कर अपने आप के लिए काम कर एक नई दास्तान लिखने वालों की।

C. होशियारी का चोला ओढ़े नई बेवकूफियां करने वालों की, या पागलों की तरह लोगों की गलती से सिख लेकर एक नया नाम कर जाने वालों की।

D. इसने ये किया उसने वो किया करने वालो की, या हमें क्या करना है और हमें खुद में क्या सुधार करना ये चिंतन, मनन और उस पर कार्य करने वालों की।

E. नाकामियों के टोपले किसी और के सर मढ़ने वालों की, या फिर अपनी और अपनी टीम की नाकामयाबी को खुद पे लेकर और मज़बूत बनने वालों की।

ये समय, ये मौके, ये दस्तूर उस परवरदिगार ने आपके लिए ही बदले हैं। खुद अकेले जितना और सबको जीता के जितने का फर्क जिस दिन समझ आ जाएगा, आप सच्ची जीत दर्ज करा लेंगे।

किसी की गुलामी और अपने समय का किसी रकम के लिए सौदा करने से पहले अपने आप की सही झलक दिखला ने वाले सच्चे लोगों से जुड़े, जौहरी ही आपकी सही परख कर सकता है,
और जब तक आप खुद एक जौहरी बन कर औरों की तराश ना कर सके, खुद पे कार्य करते रहिए।
मज़बूत इमारत की नीव बनने में ही सबसे ज्यादा समय लगता है, और वो नीव दिखाई भी नही देती। पर वही नीव उस इमारत को आज कल और हमेशा के लिए मजबूती देती है। 

आइए हम सब मिलकर एक नई शुरुआत करे, और हमारे मजबूत भविष्य की नीव रखें।

जय हिन्द, जय भारत।
🙏💎✨✅💯😇🤝🏆🎯💐🤜🤛💪👍👂⚡🪖

Comments

Popular posts from this blog

Books for self help and Development Part1

📚 MAHENDRA'S BOOK RECOMMENDATIONS 30 BOOKS THAT CAN CHANGE YOUR THINKING PART 1 📖 Books #1 – #10 सोच • आदतें • व्यवहार • Communication • Productivity • Sales • Business Recommended by   Mahendra Pandil 📚 पूरी Book Recommendation Series 📖 Part 1 — Books #1–10 📖 Part 2 — Books #11–20 📖 Part 3 — Books #21–30 📚 महेंद्र की Book Recommendations — Part 1 किताबें केवल पढ़ने के लिए नहीं होतीं। एक अच्छी किताब हमारी सोच बदल सकती है, हमारे व्यवहार को बेहतर कर सकती है, समय का बेहतर उपयोग सिखा सकती है और हमें अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकती है। इस collection में मैंने ऐसी किताबें चुनी हैं जो विशेष रूप से Personal Growth, Communication, Productivity, Sales, Business, Money और Network M...

Books for self help and Development Part2

 Welcome to My Book recommendations ब्लॉग! Part2. 📚 महेंद्र की Book Recommendations किताबें #11 से #20 पहली 10 किताबों के बाद अब हम ऐसी किताबों की ओर बढ़ रहे हैं जो Power, Success, Money, Mindset, Habits, Wealth Creation, Subconscious Mind, Network Marketing और Leadership जैसे विषयों को समझने में मदद कर सकती हैं। 1️⃣1️⃣ शक्ति के नियम The 48 Laws of Power — Robert Greene 📕 पुस्तक परिचय लेखक: Robert Greene हिंदी नाम: शक्ति के नियम भाषा: हिंदी विषय: Power, Human Behaviour, Strategy, Leadership ISBN: 8184081030 Robert Greene की प्रसिद्ध पुस्तक The 48 Laws of Power लोगों के व्यवहार, सत्ता, प्रभाव और रणनीति को समझने के लिए ऐतिहासिक उदाहरणों का उपयोग करती है। 🎯 यह किताब क्यों पढ़ें? हमारे जीवन में power dynamics हर जगह दिखाई देते हैं। Business में। Leadership में। Organizations में। Relationships में। यह किताब आपको यह समझने के लिए प्रेरित करती है कि लोग शक्ति, प्रतिष्ठा और प्रभाव के साथ कैसे व्यवहार करते हैं। 💡 क्या सीख सकते हैं? - लोगों के व्यवहार को observe करना - Power dynamics समझ...

Books for self help and Development Part3

📚 MAHENDRA'S BOOK RECOMMENDATIONS 30 BOOKS THAT CAN CHANGE YOUR THINKING Part 3 📖 Books #21 – #30 सोच • व्यक्तित्व • उद्देश्य • बिज़नेस • मार्केटिंग • कम्युनिकेशन • नेतृत्व Recommended by Mahendra Pandil 📚 पूरी Book Recommendation Series 📖 Part 1 — Books #1–10 📖 Part 2 — Books #11–20 अब पढ़िए Part 3 — Books #21–30 📚 महेंद्र की Book Recommendations — Part 3 यह हमारी Book Recommendation Series का तीसरा भाग है। इस भाग में किताबें #21 से #30 तक शामिल हैं। इन किताबों का focus है: बड़ी सोच, सकारात्मक दृष्टिकोण, जीवन का उद्देश्य, बिज़नेस, मार्केटिंग, व्यक्तित्व, communication और leadership. किताबें केवल पढ़ने के लिए नहीं होतीं। एक अच्छी किताब आपकी सोच बदल सकती है, आपके व्यवहार को प्रभावित कर सकती है और आपको अपने जीवन तथा business को नए नजरिए से देखने में मदद कर सकती है। Amazon Associate Disclosure: As an Amazon Associate I earn from quali...